प्रयागराज: PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का सिविल लाइंस में फूंका पुतला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के विरोध मे सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर BJP कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की गई, इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, पुतला फूंक रहे लोगों ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी सहित पूरे OBC समाज पर टिप्पणी की है।