प्रयागराज: माघ मेले के तृतीय स्नान पर मौनी अमावस्या पर दोपहर 1:00 बजे तक 1 करोड़ 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आज मौनी अमावस्या का तीसरा महा स्नान पर्व है ऐसे में संगम तट पर मेला प्रशासन द्वारा बनाए गए विभिन्न स्नान घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लग रहे हैं मेला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे तक एक करोड़ 40 लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई है।