सरीला: चिकासी के पास तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होने से सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया सीएचसी
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना एवं चिकासी गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।