तरबगंज: नवाबगंज के अशोकपुर में लोहे के रॉड से हमला कर बुजुर्ग को मरणासन्न किया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नवाबगंज थानाक्षेत्र के अशोकपुर निवासी 65 वर्षीय चंद्रभान यादव पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2बजे गांव के ही रामसजन यादव ने लोहे के रॉड से हमला कर मरणासन्न कर दिया। हमले के समय बुजुर्ग चारपाई पर लेटे हुए थे।शोर सुनकर उनकी बहू पूजा बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।थानाध्यक्ष अभय सिंह बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश हो रही।