तरबगंज: मगरमच्छ के हमले में मृत उमरी बेगमगंज के सोनौली मोहम्मदपुर निवासी किशोर का शव हुआ बरामद
उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर स्थित सरयू नदी में भैंस नहलाने गए किशोर राजाबाबू यादव पुत्र कुँवर बहादुर को रविवार दोपहर को मगरमच्छ खींच ले गया था। जिसका शव मंगलवार को घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर ऐली परसौली में मिला।शव के शरीर पर घाव व पैर का मांस गायब था। मगरमच्छ के हमले में एक माह में दो लोगों की जान जाने से स्थानीय लोग दहशत में हैं।