तरबगंज: वजीरगंज के पेडराही स्थित मुर्गी बाड़े में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
वजीरगंज थानाक्षेत्र के पेडराही स्थित मुर्गी बाड़े की जाली में दौड़ रहे करंट की छापे में आकर मंगलवार सुबह 8बजे 10वर्षीय बालक लवकुश पुत्र किशनलाल निवासी मझगवां की मौत हो गयी।मृतक बालक की मां ननका देवी ने मुर्गी फार्म संचालक हनुमान सिंह निवासी खिरिया के विरुद्ध तहरीर दी है।माँ के मुताबिक मंगलवार सुबह उनका शौच के लिए गया था जो मुर्गी बाड़े के पास से गुजर रहा था।