तरबगंज: वजीरगंज थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर घाट में 12 लाख रुपये की वसूली के लिए बैंक ने किया घर सील, सीजेएम के आदेश पर कार्रवाई
वजीरगंज थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर घाट निवासी सोनू व मोनू गुप्ता के इंडिया सेल्टर बैंक से गृह ऋण लेकर जमा न करने पर सीजेएम के आदेश पर बुधवार शाम 4 बजे बैंक व पुलिस की टीम ने परिवार को बाहर निकाल कर घर को शील कर दिया। उपरोक्त दोनों भाइयों ने घर बनाने के लिए निजी बैंक इंडिया सेल्टर बैंक से तीन साल पहले 8लाख रुपये ऋण लिया था जिसकी सिर्फ 6 क़िस्त जमा की गयी।