कराहल: ग्राम कलमी स्थित प्राचीन कुएं के डीवाटरिंग का कार्य हुआ पूर्ण, प्राचीन जलस्रोत ले रहा नया रूप
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की विशेष पहल पर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले की प्राचीन बावड़ियों और कुओं का पुनर्जीवन कार्य जारी है। इसी क्रम में आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम कलमी स्थित प्राचीन कुएं का डी-वाटरिंग और गहरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है