कराहल: पक्षियों के लिए लगाया सकोरा, पेड़ों पर टांगे गए पानी के बर्तन
गर्मी के इस भीषण मौसम में पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से सकोरा अभियान के अंतर्गत जिले में एक सराहनीय पहल की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा इस अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसमें पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।