कराहल: कराहल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण भी शामिल हुए
कराहल नगर में शनिवार दोपहर 2 बजे देशभक्ति के उल्लास से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की खुशी में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।