कराहल: ग्राम ढेंगदा में जल संगोष्ठी का आयोजन, मेंहदी से रचे स्लोगन से दिया जल संरक्षण का संदेश
कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण को लेकर संपूर्ण जिले में विविध जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में मातृ छाया संस्थान द्वारा ग्राम ढेंगदा में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गय