कराहल: आईटीआई कराहल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक कराएं पंजीकरण
आईटीआई कराहल के प्राचार्य श्री आशीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी 10 मई से 31 मई तक संस्थानों और व्यवसायों के क्रम का चयन कर सकेंगे। आवेदकों के लॉगिन पर 5 जून को कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी। रैंक में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो अभ्यर्थी 6 जून से 8 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन क्रमांक एवं अंकसूची संलग्न कर सुधार करा सकते है