कराहल: प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की पहल: महिलाओं को दोबारा शिक्षा का अवसर
कराहल में शिक्षा से वंचित रह गई महिलाओं और बालिकाओं के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी कक्षा 10वीं की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी, अब दोबारा उसे पूर्ण करने का सुनहरा अवसर है।