बिसौली: अहरोली गांव में घरेलू कलह के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाने का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौली में शनिवार को 4 बजे करीब घरेलू विवाद के बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता निशा ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्रम गिरने की आवाज सुनकर पति अजय प्रताप सिंह ने उसे तुरंत नीचे उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।