बेतिया: बेतिया में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का ज़मीन अधिकार को लेकर प्रदर्शन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पश्चिम चंपारण जिला कमिटी ने आज 25 जून बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बेतिया में ज़िला पदाधिकारी कार्यालय के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 2002 में पर्चा मिलने के बावजूद भूमिहीनों को ज़मीन पर कब्जा नहीं मिला। प्रशासन आदेश के बावजूद टालमटोल कर रहा है।