रजौली: भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ राजद ने किया एक दिवसीय धरना
रजौली। राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर मंगलवार को रजौली प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार ने की। धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया।