सिरसागंज: थाना मक्खनपुर पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थियों को सोमवार को भेजा जेल
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर पुलिस ने पुलिस आरक्षी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थियों के विरुद्ध सोमवार को मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा है। पुलिस आरक्षी पदों की लिखित परीक्षा के दौरान मुख्य अभ्यर्थी की जगह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की परीक्षा देते हुए इन दो फर्जी परीक्षार्थियों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था।