सिरसागंज: क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख में दावत खाने गए युवक की मोटरसाइकिल हुई चोरी, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख सींगेमई में एक शादी समारोह में दावत खाने गए युवक की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई । काफी तलाश किए जाने के बावजूद भी मोटरसाइकिल का कोई अता-पता न चलने पर पीड़ित गांव नगला नीवरी निवासी चंद्रशेखर पुत्र मानिकचंद द्वारा सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी गई है।