सिरसागंज: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाने गए गांव किसरॉव निवासी किशोर की साइकिल हुई गायब
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार की दोपहर को गांव किसरॉव निवासी एक किशोर रमन उम्र करीब 13 वर्ष अपनी साइकिल से रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था। उसने अपनी साइकिल को अस्पताल के पार्किंग में लॉक लगाकर खड़ी दी और वह अस्पताल के अंदर चला गया। जब वह कुछ ही समय के बाद अस्पताल से बाहर आया तो उसकी साइकिल पार्किंग से गायब थी।