पटना ग्रामीण: LCT घाट पर प्रशांत किशोर ने जूस पीकर तोड़ा अनशन, गंगा में लगाई डुबकी
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पुनः कराने की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे LCT घाट स्थित जनसुराज आश्रम में अनशन तोड़ा। अनशन तोड़ने से पहले प्रशांत किशोर ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और उसके बाद प्रशांत किशोर ने जूस पीकर अनशन तोड़ा।