बक्सर: रामरेखा घाट से शादी के लिए शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार, विदेशी शराब बरामद
Buxar, Buxar | May 16, 2026 नगर थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान किला मैदान के समीप निवासी राम दास के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक शराब की खेप लेकर इलाके से जाने वाला है।