जलालाबाद: गाँव नूरपुर करही में पुत्री की विदा कराने आई महिला को दामाद व परिजनों ने पीटा, थाने में की शिकायत
पीड़िता महिला रानी पत्नी मुकेश निवासी बिन्नाह थाना हरियावां जिला हरदोई ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीलम की शादी गांव नूरपुर कराही में नेकराम से की थी। बीते दिन वह अपनी पुत्री की होली के अवसर पर विदा कराने आई थी। इसी बात को लेकर दामाद व उसके परिजनों ने मारपीट कर दी।