मावली नगर निकाय चुनाव के परिणामों में इस बार कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। 20 वार्डों के चुनाव परिणामों में कहीं प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही तो कहीं जीत का अंतर काफी बड़ा रहा। सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड नंबर 17 में देखने को मिला, जहां कांग्रेस के शुभम वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड 17 में मतगणना के दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम परिणाम में कांग्रेस के शुभम वैष्णव को भाजपा प्रत्याशी से महज एक वोट अधिक मिले। एक वोट ने पूरे मुकाबले का रुख बदल दिया और शुभम वैष्णव विजयी घोषित हुए।
#udaipur #mavli
Girwa, Udaipur | Sep 15, 2026