रायडीह: जहरीले सांप के डसने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Raidih, Gumla | Jul 22, 2026 सुरसांग थाना क्षेत्र के गडगड लोंगरा गांव निवासी 16 वर्षीय बलराम सिंह की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलने पर सुरसांग पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।