कटिहार: रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना से पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया
गुरुवार की शाम 4 बजे डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि खुदना गांव में धीरज कुमार अवैध रूप से स्मैक का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों को 28.86 ग्राम स्मैक दो डिजिटल तराजू और 737720 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।