कटिहार: बलवा गांव में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गुरुवार के दोपहर 12 बजे एक युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। युवक सड़क हादसे के दौरान घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल सुजीत कुमार मंडल के परिजन ने बताया कि उनके घर खगड़िया है और घायल बाइक लेकर बरारी थाना क्षेत्र के बलवा गांव आया हुआ था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।