नवादा: नवादा पुलिस का सफल अभियान, आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को सिविल कोर्ट ने सुनाई 3 वर्ष की सजा और ₹3,000 जुर्माना
Nawada, Nawada | Apr 25, 2026 नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में पुलिस की मेहनत रंग लाई है। नगर थाना के अंतर्गत दर्ज आर्म्स एक्ट के कांड में संलिप्त अभियुक्त रवि कुमार, पुत्र अरुण कुमार, निवासी गोंदापुर, थाना नगर, जिला नवादा को माननीय नवादा सिविल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।