फतुहा: जैतिया मौजा में फिनटेक बनने के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे करने गई टीम का किसानों ने किया विरोध।
Fatwah, Patna | Feb 9, 2026 सोमवार को फिटेनक सिटी बनाए जाने को लेकर जैतिया मौजा में जमीन अधिग्रहण से पहले सर्वे करने गई टीम को किसानों का विरोध का सामना करना पड़ा है। सर्वे टीम के समक्ष किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया है। मौके पर पहुंचे फतुहा अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने किसानो की मांग को वरीय अधिकारियों से बात सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।