फतुहा: मकसूदपुर गांव में विनोद प्रसाद की गोली मारकर हत्या, पांच ज्ञात और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Fatwah, Patna | Feb 9, 2026 बीते रविवार की नयका रोड मकसूदपुर गांव निवासी विनोद प्रसाद की गोली मारकर हत्या मामले में विनोद प्रसाद के बड़े पुत्र संजय कुमार ने पांच नामजद व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रहा है। ननिहाली संपत्ति के विवाद में अपराधियों ने अग़वा कर गौरीपुंडा गांव के खंदा में गोली मारकर पानी भरे गड्ढे में फेक दिया था।