विजयनगर: बिजयनगर में भारी बारिश का कहर,शहर की व्यस्त सड़क पर भरभराकर ढहा मकान का छज्जा,मलबे में दबी कार
बिजयनगर शास्त्री कॉलोनी में गुरुवार अल सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।भारी बारिश के कारण स्थानीय शास्त्री कॉलोनी में व्यस्त सड़क पर गुरुवार सुबह 5 बजे एक मकान का छज्जा भरभराकर जमींदोज हो गया।हादसा इतना अचानक हुआ कि छज्जे के नीचे खड़ी एक कार मलबे में पूरी तरह दब गई,जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।