आरोन: आरोन में तेज आवाज में बज रहे डीजे, पुलिस और प्रशासन ने छापा मारकर तीन डीजे किए ज़ब्त
Aron, Guna | Apr 21, 2026 आरोन नगर में शादियों में नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहे थे। 21 अप्रैल को आरोन एसडीएम महिमा चौधरी ने बताया, सूचना पर देर रात को पुलिस और प्रशासन की टीम ने तीन डीजे तीन गाड़ियां जप्त की है। जिन्हें आरोन थाना में रखा गया है। कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट संदेश दिया शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।