Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image

नीट परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जनपद में आयोजित नीट परीक्षा के तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया, शिवाजी इंटर कॉलेज, खुखुंदू तथा जनता इंटर कॉलेज, सोनूघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। #ख़बर_टाइम्स #deoriaup52 #deorianews

Barhaj, Deoria | Jun 21, 2026

MORE NEWS