विदिशा: कोठीचार चक्क में अज्ञात कारण से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने जांच शुरू की
करारिया थाना के कोठीचार चक्क निवासी 36 वर्षीय सत्येंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आधी रात तेज हवा आंधी की आवाज सुनकर उठे सत्येंद्र के पिता ने उसे फंदे पर लटका देखा, परिजनों को जगाकर उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।