बिलासपुर: भाकियू ने बिलासपुर तहसील में निजी स्कूलों की मनमानी और बिजली विभाग की लापरवाही पर किया जोरदार प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में तहसील बिलासपुर परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी और बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी को 6-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।