जहानाबाद: UKG छात्र की ब्लेड से निर्मम हत्या, गला रेतकर तड़पता छोड़ा, आरोपी ने किया गुनाह कबूल
जहानाबाद गुरुकुल हॉस्टल में हुए निर्मम हत्या मामले में आरोपी हॉस्टल के गार्ड का कबूलनामा अब सामने आया है जहां उसने कहा कि “मैं 5 साल से इसी हॉस्टल में काम कर रहा हूं। 10 साल पहले मेरी पत्नी छोड़कर किसी और के पास चली गई। इस वजह से बच्चे मुझे बार-बार नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे। जिससे परेशान होकर मैंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।”