मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड स्थित जीवछपुर पंचायत वार्ड 06 में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की स्थापना की गई। सोमवार को जलढरी के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शिवलिंग स्थापना से अब स्थानीय लोगों को नियमित पूजा में सुविधा मिलेगी।