ऊंचाहार: बीकरगढ़ तिराहे पर रुपयों के लेन-देन के विवाद में पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया
ऊँचाहार के महावीर का पुरवा मजरे गंगेहरा गुलालगंज गाँव के परशुराम की बीकरगढ़ तिराहे पर आटा चक्की है, उसने बताया कि बीकरगढ़ तिराहा निवासी मेवालाल से उसने कुछ महीने पहले दस हजार रुपये उधार लिये थे, शनिवार की शाम मेवालाल ने उससे रुपयों को देने की बात कही तो उसने जल्द ही देने को कहा, आरोप है कि गाली गलौज करते हुए उसे व बेटे राहुल को पीटा गया।सीएचसी में इलाज हुआ है।