चेनारी: अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार बने मानवता की मिसाल, बेहोश वृद्ध को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
Chenari, Rohtas | Nov 24, 2026 मानवता की मिसाल बने अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, बेहोश वृद्ध को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान चेनारी प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने मानवता की सच्ची तस्वीर पेश कर दी। अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बेहोश हुए एक वृद्ध की जान बचा ली। उनके इस नेक दिल कार्य की पूरे प्रखंड में जमकर सराहना