रजौली: फ्लाई ऐश लदे ओवरलोड हाइवा से बढ़ी परेशानी, जांच व्यवस्था पर उठे सवाल
रजौली। समेकित जांच चौकी से गुजर रहे फ्लाई ऐश लदे ओवरलोड हाइवा वाहनों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीर, दुकानदार और आसपास के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई जगह वाहनों से फ्लाई ऐश गिरने से प्रदूषण के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।