गिरिडीह: भेलवाघाटी थाना पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पपरवाटांड स्थित एसपी ऑफिस से मिली सूचना
भेलवाघाटी थाना की पुलिस के द्वारा नकली शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। शनिवार को 3 बजे पपरवाटांड स्थित एसपी ऑफिस से इसकी जानकारी मिली। पुलिस के द्वारा अवैध शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण, खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, रैपर, लोगो आदि को जब्त किया गया है। साथ हीं शराब की पैकिंग कार्य में लगे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।