मधवापुर: 15 दिवसीय मिथिलाधाम परिक्रमा यात्रा के दौरान सीता की धरती पर मधवापुर मटिहानी में रामलला के डोला का हुआ भव्य स्वागत
15 दिवसीय मिथिलाधाम परिक्रमा यात्रा के दौरान सीता की धरती पर मधवापुर मटिहानी में रामलला के डोला का लोगों ने भव्य स्वागत किया। फुलहर से चल कर मधवापुर होते हुए परिक्रमायात्रियों क का जत्था मटिहानी पहुंचा। परिक्रमा यात्रियों की सुविधा के लिए वहां के मेयर हरि प्रसाद मंडल ने नगरपालिका से बिजली, पानी और चिकित्सा सेवा की व्यवस्था करायी।