मधवापुर: केरबा नहर किनारे मेकअप आर्टिस्ट हत्याकांड का हुआ खुलासा, दिवेश DSP ने साहरघाट थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना क्षेत्र के केरबा नहर किनारे से युवक की शव बरामदगी मामले का पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही उद्भेदन कर लिया है। डीएसपी दिवेश ने साहरघाट थाना परिसर में सोमवार की शाम प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की तीसरी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का काम की और दोनों फरार हो गए। दो गिरफ्तार हो चुके हैं।