मधवापुर: युवक की हत्या कर नहर किनारे फेंका, केरबा स्थित कमला नहर किनारे मिला शव
केरबा स्थित कमला नहर किनारे शव मिला। सुबह शौच के लिए गए लोगो ने शव देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई अमोद कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह, मो.शमीम, धर्मेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान हुई।