मधवापुर: बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से लड़की का अपहरण, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया। मामले को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर नीतीश कुमार समेत पांच के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। दर्ज एफआईआर में लड़की का अपहरण सुनियोजित ढंग से टेंपो पर बिठाकर गायब करने का आरोप है।