Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image
image
image

देवरिया पोस्ट | ब्रेकिंग "डीएम का लेट नाइट छापा, PHC भलुअनी में मचा हड़कंप... स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश!" देवरिया, 19 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय हो गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसव केंद्र, प्रसव पंजिका, मरीजों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसी दौरान प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला के संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद एएनएम और स्टाफ नर्स को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए और प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर डॉ. सुनील कुमार पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले, जबकि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के बारे में बताया गया कि वे दिन की ड्यूटी पूरी कर चुके थे। DM Deoria

Salempur, Deoria | Jul 19, 2026

MORE NEWS

भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान

भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली।
#Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया

भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली। #Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

🚩 श्री बारीपुर धाम – दिव्य दर्शन 🚩

जहाँ आस्था है, वहीं विश्वास है…
जहाँ विश्वास है, वहीं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद है। 🙏

श्री बारीपुर धाम में दर्शन कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।
सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।

🙏 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली
🌺 श्री बारीपुर धाम की जय 🌺

#ShriBaripurDham #BaripurDham #JaiShriRam #JaiHanuman #Bajrangbali #HanumanJi #SanatanDharma #HinduTemple #Devotional #Deoria #DeoriaPost #DivyaDarshan #SpiritualIndia #Blessings #HarHarMahadev

🚩 श्री बारीपुर धाम – दिव्य दर्शन 🚩 जहाँ आस्था है, वहीं विश्वास है… जहाँ विश्वास है, वहीं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद है। 🙏 श्री बारीपुर धाम में दर्शन कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें। सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। 🙏 जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली 🌺 श्री बारीपुर धाम की जय 🌺 #ShriBaripurDham #BaripurDham #JaiShriRam #JaiHanuman #Bajrangbali #HanumanJi #SanatanDharma #HinduTemple #Devotional #Deoria #DeoriaPost #DivyaDarshan #SpiritualIndia #Blessings #HarHarMahadev

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

Student's Protest in Delhi जंतर-मंतर 
#student #viral #trending #cjpprotest #cocroachjantaparty

Student's Protest in Delhi जंतर-मंतर #student #viral #trending #cjpprotest #cocroachjantaparty

Salempur, Deoria | Jul 20, 2026

मॉनसून सत्र का आज पहला दिन, संसद भवन से सामने आईं तस्वीरें।
 सत्र के पहले ही दिन कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। 

#Delhi #MonsoonSession #Parliament #Sansad #IndiaPolitics

मॉनसून सत्र का आज पहला दिन, संसद भवन से सामने आईं तस्वीरें। सत्र के पहले ही दिन कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। #Delhi #MonsoonSession #Parliament #Sansad #IndiaPolitics

Salempur, Deoria | Jul 20, 2026

🚨 देवरिया: देर रात PHC भलुअनी पहुंचे डीएम, टॉर्च की रोशनी में किया निरीक्षण

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शनिवार देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उन्होंने टॉर्च की रोशनी में अस्पताल का निरीक्षण किया।

डीएम ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, प्रसव कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

📍 देवरिया पोस्ट
आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।

🚨 देवरिया: देर रात PHC भलुअनी पहुंचे डीएम, टॉर्च की रोशनी में किया निरीक्षण देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शनिवार देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उन्होंने टॉर्च की रोशनी में अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, प्रसव कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 📍 देवरिया पोस्ट आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।

Salempur, Deoria | Jul 19, 2026

देवरिया पोस्ट | ब्रेकिंग "डीएम का लेट नाइट छापा, PHC भलुअनी में मचा हड़कंप... स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश!" देवरिया, 19 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय हो गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसव केंद्र, प्रसव पंजिका, मरीजों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसी दौरान प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला के संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद एएनएम और स्टाफ नर्स को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए और प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर डॉ. सुनील कुमार पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले, जबकि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के बारे में बताया गया कि वे दिन की ड्यूटी पूरी कर चुके थे। DM Deoria - Salempur News