हनुमानगढ़: जिले को मिली 65 नई सड़कों की सौगात, 54.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 174.75 किलोमीटर लंबाई की सड़कें
हनुमानगढ़ जिले में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने हनुमानगढ़ जिले को बड़ी सौगात दी है। हनुमानगढ़ जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र में 54.10 करोड रुपए की लागत से 174.75 किलोमीटर लंबाई की 65 नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।