लातेहार: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का शपथ ग्रहण, विद्यार्थियों ने निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन का संकल्प लिया
धर्मपुर पथ स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 'श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम' में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे नवनिर्वाचित बाल संसद के सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।