उदयनगर: अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई, 14 मामले दर्ज, लगभग 100 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त
सोमवार शाम 5 बजे थाना उदयनगर पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्यवाही करते हुए 14 प्रकरण दर्ज कर लगभग 100 लीटर देशी विदेशी शराब जप्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है