पिपरई: मानव शृंखला बनाकर पिपरई पुलिस ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
पिपरई थाना पुलिस ने मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत मानव शृंखला बनाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।