सिराथू: कड़ा में गंगा नदी में जा रहा इलाके का गंदा पानी, नहीं हो रही सुनवाई, एसडीएम ने कहा- जल्द दूर होगी समस्या #jansamasya
कड़ा में जिले का प्रसिद्ध गंगा घाट जो कुबरीघाट के नाम से जाना जाता है।वनरात्रि में हजारों लोग गंगा स्नान करने आते हैं।इसी घाट में एक नाला गिरता है जो गंदे पानी का नाला है।पूरी बस्ती का गंदा पानी गंगा मे जाता है।शुक्रवार गंगा सेवक विनय ने बताया कि बड़े स्तर तक शिकायत पर भी सुनवाई नहीं है।फ़ोन पर बात करने में सिराथू एसडीएम ने कहा- यह समस्या जल्द ही दूर करवायेंगे।